दिनांक 19-12-2009 को “आशीर्वाद” संस्था की ओर से आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में हिन्दी साहित्य, लेखन, रंगमंच, कला, फिल्म, पत्रकारिता तथा राजभाषा कार्यान्वयन जैसे विभिन्न क्षेत्रों के 60 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, उनमें एमटीएनएल मुंबई के कार्यकारी निदेशक महोदय श्री जे. गोपाल को एमटीएनएल, मुंबई में राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।


कार्यकारी निदेशक महोदय के कुशल मार्गदर्शन में एमटीएनएल मुंबई राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। उन्होने एमटीएनएल, मुंबई में राजभाषा हिन्दी के प्रयोग को बढाने, टेलीफोन बिल द्विभाषी जारी करने और एसएमएस सुविधा हिन्दी में शुरु करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को व्यक्तिगत रुप से रुचि लेकर सम्पन्न कराया है।