हमारे बारे में

एमटीएनएल को 1 अप्रैल,1986 को दूर संचार सेवाओं की गुणवत्ता का उन्नयन, दूरसंचार नेटवर्क के विस्तार और नई सेवाओं को शुरू करने और भारत की प्रमुख महानगरों दिल्ली,राजनैतिक राजधानी और मुंबई भारत की व्यवसायिक राजधानी के दूरसंचार विकास की आवश्यकताओ के लिये राजस्व बढाने के लिये स्थापित किया गया था।

हमने आजादी के पहले सन 1982 में बॉम्बे टेलीफ़ोन एक्सचेंज के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी। हम तब से बहुत आगे आगये हैं।

बम्बई जो कि अब मुंबई कही जाती है के सचार के तरीके को बदला है। हमने हमेशा नई सेवाओं की शुरूआत की है, चाहे वो एकदम स्पष्ट आवाज वाली लैंडलाइन हो या एडीएसएल के द्वारा उच्च गति का ब्रौडबैंड हो । जब अन्य प्रचालक बहुत ज्यादा मूल्य लेरहे थे हमने ही मोबाइल सेवा को वहन करने लायक बनाया। भारत और मुम्बई में 3जी सेवा की शुरूआत हमने ही की है।हम वीओआईपी और आईपीटीवी सेवाओं को लाने में अग्रणी थे।

आर्थिक राजधानी में ज्यादातर निगमों ने हमें ही अपना टेलीकॉम सेवा प्रदाता.चुना है। हमें 45 लाख़ मुंबईकरों ने अपनी दूरसचार जरूरतों के लिये चुना है।

हम, एमटीएनएल वाले, कभी भी अपनी कामयाबियॉं पाकर रूकते नहीं हैं, हम आपको सबसे सस्ते दाम में सबसे अच्छी तकनीक देते हैं। अत: आपकी जो भी दूरसचार आवश्यकता हो,एमटीएनएल पर ही भरोसा करें, आपका पूर्ण दूरसचार सेवा प्रदाता।

कार्यकारी निदेशक का संदेश

alt प्रिय ग्राहकों,

1 अप्रैल 2011 को एमटीएनएल ने अपने कार्य क्षेत्र में रजत जयंती वर्ष में पदार्पण किया है । यह सफर काफी चुनौतिपूर्ण रहा । पूर्ण रूप से एकाधिकार से लेकर प्रतिस्‍पर्धा तक के इस सफर में एमटीएनएल ने कई चुनौतियों और प्रतिस्‍पर्धा का मुकाबला करते हुए अपने आप को अग्रणी एवं उत्‍कृष्‍ट दूरसंचार सेवा प्रदाता बनाए रखने में सफलता प्राप्‍त की है । इस शुभ अवसर पर मैं एमटीएनएल के आप सभी माननीय ग्राहकों का हार्दिक अभिनंदन करता हूँ तथा अत्‍याधुनिक एवं नवीनतम तकनीक अपनाकर लगातार सुधार करते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ सेवाऍं प्रदान करने में सक्षम “संपूर्ण दूरसंचार सेवा प्रदाता” के रुप में एमटीएनएल के प्रति आपके अटूट विश्‍वास के लिए आपका आभार व्‍यक्‍त करता हूँ । पिछले कुछ वर्षों में, हमने अपने माननीय ग्राहकों की आवश्‍यकताओं को पूरा करते हुए उन्‍हें अत्‍यंत प्रतिस्‍पर्धात्‍मक दरों पर सेवाऍं प्रदान करके अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने का भरसक प्रयास किया है ।

आपके द्वारा अपेक्षित उत्‍पादउन्‍मुखी सेवाऍं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को मूर्त रूप देने की संकल्‍पना और उत्‍साह के साथ हमने नए वित्‍तीय वर्ष में प्रवेश किया है । भारत में सबसे पहले ब्रॉडबैंड के लिए अत्‍याधुनिक ADSL 2+ टेक्‍नालोजी और IPTV, ब्रॉड बैंड पर VoIP जैसी कई मूल्‍यवान सेवाऍं प्रदान करने में हमने अग्रणी भूमिका निभाई है । इतना ही नहीं, मुंबई में सबसे पहले 3जी मोबाइल सेवाऍं एमटीएनएल द्वारा शुरु की गई ।

मुंबई में सर्वाधिक ब्रॉडबैंड सेवाऍं प्रदान करने वाला सेवा प्रदाता एमटीएनएल है । ब्राडबैंड सेवाओं के बाद मुंबई में एमटीएनएल की ट्राईबैंड सेवा सर्वाधिक लोकप्रिय एवं सुप्रसिद्ध हुई है, जिसके ग्राहकों की वर्तमान संख्‍या 5 लाख से भी अधिक हैं । मैं अपने सभी माननीय ग्राहकों का हृदय से आभारी हूँ, जिन्‍होंने इस लक्ष्‍य की प्राप्ति में हमें भरपूर सहयोग दिया । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान मुंबई के तकनीकी सहयोग से एमटीएनएल द्वारा शीघ्र ही डाटा सेंटर शुरू किया जाएगा । ग्राहकों को फाइबर पर 1जीई/10जीई लिंक्‍स उपलब्‍ध कराने के लिए हम next generation converged network शुरू करने जा रहे हैं । हम यूएसए, कनाडा, चीन, सिंगापुर, हॉंगकॉंग को सभी सेवाओं के लिए किए जाने वाले कॉल 2/- रूपया प्रति मिनट की दर से उपलब्‍ध करा रहे हैं ।

दूरसंचार उद्योग संबंधी परिस्थितियों में काफी परिवर्तन आया है और एमटीएनएल ने प्रगामी भारतीय अर्थ व्‍यवस्‍था की बढ़ती आवश्‍यकताओं को पूरा करने में अपने आप को सक्षम बनाया है ।

हम अपने आपसी संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रयत्‍नशील रहेंगे ।

शुभकामनाओं सहित,

पीयूष अग्रवाल
कार्यकारी निदेशक
एमटीएनएल, मुंबई

उपलब्धियाँ  

विकास के महत्वपूर्ण चरण

वर्ष विवरण
28-01-1882 मुंबई टेलीफोन कंपनी द्वारा फोर्ट में लॉल कॉल वायर उपकरण का अधिकृत रूप से उपयोग करके मुंबई में पहला टेलीफोन एक्चेंज शुरू किया गया । 
।892-1893 सभी एक्सचेंजों को मैगनेट एक्सचेंजों में परिवर्तित किया गया । 
1896 मुंबई में फोनोग्राम का प्रवेश ।
1906-1910 जमीन के नीचे से केबल डालने की शुरूआत ।
24-05-1924 भारत में पहली बार ऑटो एक्सचेंज का आरंभ ।
1932 डिस्क रिकार्ड के साथ स्वयंचलित टाइम अनाउंसिंग मशीन संस्थापित की गई ।
1941 मीटर के अनुसार प्रभार लिए जाने का प्रारंभ हुआ ।
अप्रैल, 1943 21000 लाइनों के साथ बॉम्बे टेलीफोन कंपनी का सरकार द्वारा स्वीकार किया गया । 
1950-1955 धीरे-धीरे स्ट्राउजर एक्सचेंजों का आरंभ हुआ । 
1956-1960 सेंट्रल डिस्क टेप रिकार्डर प्रकार की घोषणा का आरंभ हुआ । 
1966-1970 मुंबई में पहली बार पेन्टा कोन्टा क्रॉस बार एक्सचेंज संस्थापित किए गए ।
1971-1975 दिनांक 6-8-1975 को एसटीडी  के साथ साथ वन मैक्स 2 एक्सचेंज का आरंभ, वाशी, नवी मुंबई के लिए किया गया । 
वाशी डिमांड ट्रंक सर्विस का आरंभ हुआ ।  
बीजी सी व बीआरडी के लिए डिमांड ट्रंक शुरू किया गया ।  
संगणीकृत टेलीफोन लेखा शस्त्रांड ट्रंक का आरंभ किया गया ।  
इन टेलेक्स की की शुरूआत की गई ।
1975 सीटी एवं अंधेरी के बीच पहली पीसीए सिस्टम का आरंभ किया गया । 
1976-1978 विभिन्न स्टेशनों के लिए एसटीडी व लंडन के लिए आईएसडी की शुरूवात की गई ।
1978-1979 दिनांक 26-06-1978 को मलबार हिल में 400 हिताची क्रॉसबार की शुरूवात की गई ।
1983-1984 कूपरेज में एसपीसी ऍनलॉग शुरू किया गया ।
1985-1986 वरली 3 द‌क्षिण कुलाबा, वडाला 2, मध्य एवं घाटकोपर 2 में ई-10 बी एक्सचेंज का आरंभ किया गया ।  यूएमएस व कुछ युरोपियन देशों के लिए आईएसडी शुरू की गई ।  पनवेल तलोजा नाव्हा व उरण का अधिकार महाराष्ट्र सर्किल ले लिया गया ।
1986-1987 1-4-86 को एमटीएनएल की स्थापना की गई ।
1987-1988 पूरा बटन उपकरणों को बड़े पैमाने पर परिचित किया गया ।
1988-1989 इलेक्ट्रानिक एक्सचेंजों से संबंधित ग्राहकों के नंबरों के फोन प्लस सेवाऍ। प्रदान की गई ।
1991 आई-नेट प्रणाली का आरंभ किया गया ।  
1992-1993 फउंटन 3 तथा थाने आरएलसी 1 में फैटैक्स 150 का आरंभ किया 
गया तथा प्रभादेवी में वाइस मेल सेवा शुरू की गई ।  प्रभादेवी में रेडिओ पंजिंग की शुरूवात की गई ।  197 विशेष सेवा नॉनमीटर की गई है । 
1993-1994 कांदीवली में पहला ओसीबी स्वीच शुरू किया ।
1994-1995 विलेपार्ले व बोरिवली में पहले ईडब्ल्यूएसडी एक्सचेंज का आरंभ किया गया ।
1995-1996 स्वयंचलित नंबर घोषणा का यूसेज तथा इंटरएक्टिव दोष सुधार सेवा की शुरूआत की गई ।
1996-1997 आईएसडीएन सेवा को व्यवसाकिय तौर पर आरंभ किया गया ऑटोकॉम सेवा शुरू की गई ।
1997-1998 नए कनेक्शन के लिए प्रतीक्षा सूची समाप्त की गई ।  इस प्रणाली में कुल 21475 कनेक्शनों को शामिल किया गया । 
1998-1999 आईएन इंटेलिजेंट नेटवर्क सेवा शुरू की गई ।  इंटरनेट सेवा आरंभ  हो गई व एमटीएनएल एक आईएसपी बन गया । 
1999-2000 एमटीएनएल, मुंबई ने 2 मिलीयन ग्राहकों की संख्या को पार कर लिया है ।  एमटीएनएल 100% इलेक्ट्रॉनिक बन गया है ।
2000-2001 दि. 27 फरवरी, 2001 को एमटीएनएल ने अपनी डॉल्फिन नाम की प्रचलित जीएसएम सेवा का आरंभ किया । 
2001-2002 ब्रांड  ''ट्रम्प''  नाम से प्रीपेड सेल्युलर मोबाइल जीएसएम सेवा का शुरू की है ।
2004-2005 हाई स्पीड इंटरनेट ब्रॉड बैण्ड सेवा शुरू की ।
2005-2006 सीडीएमए 2000 1X नया एक्सचेंज स्थापित किया गया था और प्रीपेड गरुड़ मोबाइल सेवा का शुभारंभ किया.  ब्रॉड बैंड पर गेम ऑन डिमांड तथा आईपीटीवी सेवा का शुभारंभ किया ।
2006-2007 वीओआईपी सेवा का शुभारंभ किया ।
2008-2009 जीएसएम मोबाइल सेवा में एनजीएन स्विच तथा 3जी तकनीक की शुरूआत की ।
2008-2009 वीडीएसएल (अति उच्च गति डिजिटल सब्सक्राइबर लाइन)  सेवा शुरू की ।
2010-2011 27.09.2010 को जीएसएम प्रणाली में सीबीसीआरएम 

मोबाइल सेवाएं
-3जी सेवाएँ

-3जी डाटा कार्ड
-एमएनपी
-प्रीपेड
-पोस्टपेड
-ब्लैक बेरी
-ऑनलाइन रिचार्ज
-प्रीमियम नंबर बिडिंग़
-रोमिंग़
-अंतराष्टीय कॉलिंग़

फिक्सड लाइन
-टैरिफ
-निर्देशिका खोज
-फोन प्लस सेवाएँ
-अंतराष्टीय कॉलिंग़
-डॉयल अप इंटरनेट
-फिक्सड वायरलैस-सीडीएमए
-कॉलिंग़ कार्ड(वीसीसी)
-पीसीओ सेवाएँ

ब्रॉडबैंड
-असिमित प्लान्स
-ब्राडबैंड लैंडलाइन
कोम्बो प्लान

-आइपीटीवी
-पीसी सुरक्षा
-वाइफाइ पंजीकरण

 व्यावसायिक
-आइएसडीएन सेवाएँ
-लीज्ड लाइन
-वीडीएसएल
-एल2-वीपीएन
-टोल फ्री सेवाएँ
-ब्लैक बेरी सेवाएँ
-एमएसआईटीएस डाटा सेंटर,  चेन्नई 
-मुम्बई मे डाटा सेंटर सेवाएँ 



ग्राहक देखभाल
-ग्राहक सेवा केन्ट्र
-हेल्पलाइन नंबर
-ग्राहक सलाहकार

प्रशिक्षण केन्द्र
-प्रशिक्षण पाठ्यक्रम
-इन्फ्रास्टेक्चर
-प्रशिक्षण कार्यक्रम

निविदाएँ
-ई-प्रोक्युरमैनट
-टैडर देखे
-टैडर रिपोर्ट

अन्य जानकारी
-हमारे बारे मे
-आरटीआई एक्ट
-डू नॉट डिस्टर्ब
-वायरलेस सेवाओं के नागरिक चार्टर
-टेलिमार्केटर पंजीकरण
-
दूरसंचार उपभोक्ता शिकायत निवारण विनियमन 2012

-क़्यूओएस पीएमआर
- टीएसी सूची
-आई पी वी 6


© एमटीएनएल, मुंबई, 2011. सर्वाधिकार सुरक्षित, लीगल डिसक्लेमर  | यह एमटीएनएल मुम्बई जो कि भारत सरकार  के संचार मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है  कि आधिकारिक वेब साइट है। सेवाकर पंजीकरण क्रमांक :   AAACM0828RST001. वेबसाइट  को सर्वश्रेष्ट तरीके से  1024 x 768  के  रिजोल्युशन पर देखे।