एफ ए क्यू
तकनीकी
क्या ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन के लिए मौजूदा मोडेम का उपयोग किया जा सकता है ?
अधिकतम प्रयोग में जाए जाने वाले मोडेम डायल अप मोडेम होते हैं । ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन के लिए इसका उपयोग नहीं किया जा सकता । ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन के लिए विशेष एडीएसएल मोडेम की आश्यकता होती है । एमटीएनएल से यह मोडेम उपलब्ध कराए जाते हैं तथा बाजार से भी खरीदे जा सकते हैं । वेबसाइट पर सहायक मोडेम्स की सूची उपलब्ध है ।
एडीएसएल मोडेम कनेक्ट करने के लिए कम्प्यूटर में कौन से पोर्ट की आवश्यकता होती है ?
कम्प्यूटर कनेक्टिवीटी के लिए एडीएसएल मोडेम में एथरनेट पोर्ट तथा यूएसबी पोर्ट की आवश्यकता होती है । इनमें से किसी भी एक का उपयोग कनेक्शन के लिए किया जा सकता है । ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन पंजीकरण से पहले इनमें से किसी भी एक पोर्ट की उपलब्धता की पूष्टि की जानी चाहिए ।
यदि, मैं अपना स्प्लीटर लेना चाहता हूँ, तो उचित विक्रेताओं की जानकारी दें?
यदि, ग्राहक एमटीएनएल से सीपीई नहीं लेना चाहता हो तो ग्राहक को, अपना सीपीई लेने का विकल्प है । एमटीएनएल ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन के साथ अनुरूप सीपीई की सूची निम्नानुसार हैं :-
- डी-लिंक 502 टी
- कॉमट्रेंड सीटी-564
- वेस्टेल ए - 90 - 30199 - 07
- झिक्सेल प्रेस्टीज 660 एच - 61
- एरीक्सन एच एम 410 सी
- क्झेवी (7722 +)
- स्टेरलाइट ऑप्टिकल टेक्नोलोजीज लिमिटेड एसएएम-100
क्या कोई ऐसा टूल उपलब्ध है, जिससे एडीएसएल/ट्राईबैंड खंडित होने के कारण छूटा हुआ डाउनलोड पुनः प्राप्त हो सकता है ?
जी हाँ , डाउनलोड मैनेजर नाम से साफ़्ट्वेयर टूल उपलब्ध है जिसमें छुटा हुआ डाउनलोड पुनः प्राप्त करने की विशेषता है | इन टूल्स के कारण,खंडित होने से पहले छुटा हुआ डाउनलोड दोहराया नहीं जाता है | तथापि, ऐसे टूल्स का उपयोग करना ग्राहक की अपनी जिम्मेदारी होगी । डाउनलोड मैनेजरों के बारे में अधिक जानकारी के लिये - यहाँ क्लिक करें .
.
मैं एमटीएनएल ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन की सहायता से,वीएसएनएल ई-मेल आईडी के उपयोग से मेल नहीं भेज सकता हूँ ?
अब एमटीएनएल ब्रॉडबैंड कनेक्शन पर एसएमटीपी सर्वर एक्सेस के लिए वीएसएनएल की अनुमति नहीं है । एमटीएनएल ई-मेल आईडी ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ नि:शुल्क दिया जाता है इसलिए, ग्राहक उसका उपयोग कर सकता है । वह,प्रति वर्ष केवल रू. 200/- में अतिरिक्त ई-मेल आईडी ले सकता है ।
{slideई-मेल आईडी के लिए समरूप आउटलूक एक्सप्रेस कैसे किया जाए ?}
आउट लूक एक्सप्रेस समरूपता के लिए इंटरनेट एफक्यू देखिए । आप ग्राहक को एसएमटीपी व पीओपी 3 सर्वर पते के संबंध में बता सकते हैं । एसएमटीपी एसएमटीपी.एमटीएनएल.नेट.इन पीओपी3 पॉप.एमटीएनएल.नेट.इन.
{slideक्या, मैं मेरे ईपीएबीएक्स से ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन का उपयोग कर सकता/सकती हूँ ?}
आप अपने ईपीबीएक्स से ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन का उपयोग कर सकते हैं, बशर्ते कि ईपीबीएक्स की उतनी क्षमता होनी चाहिए । जिसके लिए आप अपने ईपीबीएक्स मशीन की क्षमता की जाँच अपने आपूर्तिकर्ता से करवा सकते हैं
{slideक्या एक ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन के लिए एक से अधिक पीसी जोड़े जा सकते हैं ? इसके लिए प्रभार किस तरह लिया जाता है ? }
आपको ट्रायबैण्ड कनेक्शनों के लिए एमटीएनएल टेलीफोन कनेक्शन की आवश्यकता है.
उपरोक्तानुसार आप, कनेक्शन शेअर करने तथा अपने नेटवर्क के निर्माण करने के लिए एक से अधिक पीसी जोड़ सकते हैं कुल नेटवर्क डाउनलोड की गिनती की जाएगी व गति का विभाजन भी पीसीज् के बीच किया जाएगा में विभाजित
क्या मैं अपने नेटवर्क द्वारा ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन का उपयोग कर सकता/सकती हूँ ?
जी हॉँ,आप अपने लैन नेटवर्क निर्माण के लिए ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन का उपयोग कर सकते हैं .
{slideक्या, मैं एक ही साथ फैक्स व ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन का उपयोग कर सकता/सकती हूँ ? }
जी हाँ , आप फैक्स व ब्रॉडबैंड का एक साथ उपयोग कर सकते हैं | एडीएसएल मोडेम से बाहर आने वाली टेलीफोन लाइन का इंटरनेट सर्फिंग करते समय फैक्स के लिए उपयोग किया जा सकता है ।
मेरी टेलीफोन लाइन कार्यरत है, सभी पैरामीटर ठीक हैं फिर भी मैं इंटरनेट कनेक्ट नहीं कर सकता हूँ .
कृपया, इस मामले में ग्राहक, शिकायत दर्ज करें । ग्राहकों को इंटरनेट न मिलेने के बहुत से कारण हैं । ग्राहक के लिए निम्नलिखित मदों की जॉँच की जाए । एनओसी में पोर्ट, डीएसएलएएम (एरिया) में पोर्ट.
{slidराउटर (एडीएसएल) लैम्प स्टैडी होते हुए भी ग्राहक इंटरनेट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं ?}
यदि, राउटर लैम्प स्टेडी हैं व ग्राहक को इंटरनेट नहीं मिल रहा हो तो, रुटर सेटिंग की जॉँच करने की आवश्यकता है । इंटरनेट शुरु करने के लिए ग्राहक के राउटर को पुन:समनुरूप करना होगा ।
क्या, पॉवर फेल्युअर होते हुए भी मेरा टेलीफोन कार्यरत रह सकता है ?
पॉवर फेल्युअर होने पर भी आपका टेलीफोन निरंतर कार्यरत रहेगा
{slideब्रॉडबैण्ड, ट्रायबैण्ड से किस प्रकार अलग है ? वह एडीएसएल से कैसे अलग है ?}
एमटीएनएल ब्रॉडबैण्ड सर्विस को ट्रायबैण्ड कहा जाता है । वह,एडीएसएल 2+टेक्नालोजी पर आधारित है जो विश्व की सबसे अत्याधुनिक टेक्नालोजी है । .
मेल बॉक्स कैसे बनाया जाता हैं ?
आप मेल बॉक्स तैयार करने हेतु एमटीएनएल वेब साइट अर्थात http://register.mtnl.net.in पर संपर्क करें । यूजर आईडी व पासवर्ड देकर लॉग इन कीजिए अत:, आप अपना पहला नि:शुल्क ई-मेल आईडी बना सकते हैं । दूसरी ओर आप हेल्प डेस्क 1800 22884 पर कॉल कर सकते हैं अथवा This e-mail address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it पर मेल द्वारा निवेदन भेज सकते हैं ।
{slideयदि, ग्राहक हमारे किसी भी लैण्डलाइन प्लान का उपयोग नहीं करना चाहता हो तो ब्रॉडबैण्ड के लिए प्रभार क्या होगा ?}
केवल एमटीएनएल लैण्डलाइन ग्राहकों के लिए ब्रॉडबैण्ड सर्विसेस उपलब्ध हैं.
वाणिज्य
यदि ग्राहक ने वार्षिक अंशदान का विकल्प दिया हो तो,फ्री डाउनलोग की गिनती कैसे की जाएगी तथा बिलिंग कैसे किया जाएगा?
वार्षिक अंशदान के मामले में नि:शुल्क डाउनलोड की मासिक आधार पर गिनती की जाएगी, जिसमें संबंधित माह के शेष डाउनलोड को अगले माह में अग्रेषित नहीं किया जाएगा । अतिरिक्त यूसेज के लिए मासिक बिलिंग किया जाएगा.
प्रति घंटा डाउनलोड एमबी यूसेज का औसत क्या है ? एमटीएनएल सेवा का उपयोग करते समय मुझे यह प्रतित हुआ कि उपयोग किया गया यूसेज, अन्य सेवा प्रदाता की तुलना में अधिक दर्शाया जा रहा है
Iप्रति घंटा डाउनलोड की व्याख्या करना कठिन है । हम 256 केबीपीएस की गति का कनेक्शन प्रदान करते हैं । जब आप अधिक मात्रा में चित्र जैसी अधिक गति साइट डाटा का सर्फिंग करेंगे तो डाउनलोडिंग अधिक होगा । डाउनलोडिंग करना पूर्णत: ग्राहक पर निभर करता है । वह जो देखता है, वही डाउनलोड है । यदि ग्राहक चाहता है कि उसने कितना डाउनलोड किया है तो आप उसे कहे कि एक घंटे सर्फिंग करने के बाद, कितना अधिक यूसेज किया गया उसकी जॉँच वह कर सकता हैं । जिससे उसे किए गए यूसेज का पता चलेगा ।
यदि, आपके पास पहले से ही एमटीएनएल टेलीफोन कनेक्शन है तो मौजूदा टेलीफोन कनेक्शन पर ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन प्रदान किया जा सकता है । यदि, आपके पास एमटीएनएल लैण्डलाइन नहीं है तो ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन के लिए नए टेलीफोन कनेक्शन की आवश्यकता होगी । आप आवेदन के साथ नए ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन का आवेदन कर सकते हैं ।