फ्री फोन सेवा(एफपीएच)

आपके संभाव्य ग्राहकों को नि:शुल्क तथा सुविधाजनक रूप से आपके साथ संपर्क के लिए फ्री फोन सेवा (एफपीएच )प्रदान की जाती है.इस टोल फ्री नंबर का उपयोग  किये जाने के प्रभार का भुगतान आपके द्वारा किया जायेगा न कि ,  आपके संभावित ग्राहक द्वारा. आपके व्यवसाय की ओर अधिकाधिक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इस सेवा का उपयोग करें.   

 विशेषताएँ एवं सुविधाएँ 

  • रिवर्स चार्जिंग : कालकर्ता, नि:शुल्क प्रभार पर फ्री फोन नंबर को काल कर सकता है.  
  • काल फारवर्डिंग : यदि, फ्री फोन ग्राहक की लाइन व्यस्त हो अथवा उससे जवाब न मिलता हो तो, वैकल्पिक नंबर को इनकमिंग काल री-राउटिंग करने की सुविधा इस सेवा में है. 
  • समय आधारित रूटिंग :  इस सेवा में एक एफपीएच नंबर के ग्राहक, नेटवर्क में कई टेलीफोन संस्थापित कर सकते है तथा समय, दिन, दिनांक तथा छुट्टी पर आधारित फ्लेक्झिबल रूटिंग अथवा विभिन्न काल प्रक्रिया विवरण प्राप्त कर सकते है.
  • ओरिजिन आधारित रूटिंग: फ्री फोन ग्राहक कई नंबर संस्थापित प्राप्त कर सकते हैं (अथवा कई टेलीफोन नंबर) तथा इनकमिंग काल के उत्पत्ति स्थान पर निर्भर फ्लेक्झिबल रूटिंग का विवरण प्राप्त कर सकते है.  
  • एक्सेसिबिलिटी:  यहाँ सेवा एमटीएनएल, बीएसएनएल तथा अन्य स्थानीय दूरसंचार ऑपरेटर्स से एक्सेस की जा सकती है.

एक्सेस प्रक्रिया 

निम्नलिखित डायलिंग प्रक्रिया की सहायता से उपयोगकर्ता फ्री फोन काल कर सकता है.

डायलिंग प्लान : 1800 22 YYYY

एक्सेस कोड : 1800, फ्री फोन नंबर : YYYY (4 डिजिट्स)

टैरिफ

सेवा के लिए पंजिकरण प्रभार (केवल एक बार) रु. 3,000/-
प्रत्येक एफपीएच गंतव्य नंबर का निर्माण/निकाल देना/जोडना/संशोधन करना  रु. 100/-
एफपीएच सर्विस नंबर के लिए मासिक प्रभार (अग्रिम वसूली) रु. 2,800/-
सुरक्षा जमाराशि रु. 10,000/-
विशेषता प्रभार
  • रिवर्स चार्जिंग 
  • विभिन्न गंतव्य स्थानों के लिए एक एफपीएच सर्विस नंबर
  • हंटिंग सुविधा 
  • बिलिंग विवरण 
  • समय आधारित रूटिंग 
  • ओरिजिन आधारित रूटिंग 
  • काल वितरण
शून्य
विशेषता जोडना / विकल्प के परिवर्तन के लिए प्रभार (निवेदन पर) रु. 100/-

आनेवाला स्थानीय कॉल प्रभार

रु. 1.20 प्रति मिनट

आनेवाला एसटीडी कॉल शुल्क

रु. 1.50 प्रति मिनट

अगर प्रिंसिपल गंतव्य नंबर एमटीएनएल का हो तब कुल आवक शुल्क पर 30% छूट दी  जाएगी |

कृपया नोट करें :

  1. सेवा किराये की न्यूनतम अवधि तीन माह की है.
  2. यह सेवा, मौजूदा टेलीफोन कनेक्शन अथवा नियमानुसार अलग से प्राप्त किये जानेवाले कनेक्शनों के लिए प्रदान की जाती है.   
  3. यहाँ सूचित किये गए प्रभार एफपीएच सेवा प्रभार है तथा जिसमें मूल टेलीफोन सेवा के लिए लागू किये जानेवाले सामान्य प्रभार शामिल नहीं किये गए हैं. 
  4. एफपीएच ग्राहक द्वारा निर्धारित टेलीफोन कनेक्शनों से किये गए आउटगोइंग कालों का प्रभार नियमित दरों तथा प्रक्रिया के अनुसार लिया जायेगा .  
  5. सूचित किये गए दर वर्तमान टैरिफ के अनुसार हैं तथा बशर्तें कि, वे किसी सूचना के बिना परिवर्तित किये जा सकते है. 
  6. सेवा कर 12.36% अतिरिक्त |

सदस्य बनने  के लिए 

संपर्क नं.: 22007000

वरिष्ठ प्रबंधक (जनसंपर्क -लीज्ड सर्किट्स): संपर्क नं.: 2209 4045

जनसंपर्क अधिकारी (एलसी): संपर्क नं. 2207 2690

पता :

महाप्रबंधक (एंटरप्राइज नेटवर्क ) का कार्यालय ,

ग्राउंड फ्लोअर , टेलीफोन बिल्डिंग 

चरणजीत राय मार्ग , फोर्ट

मुंबई -400 001

तकनीकी सहायता

उप प्रबंधक : 1901-22-6789/ 24327002 / 24382486

शिकायत के लिए डायल करें.( टोल फ्री नं.) : 1800221500

टेलीफोन नं. पर फ्री फोन सर्विस आवेदन डाउनलोड करने के  लिए- यहाँ, क्लिक करें .

मोबाइल सेवाएं
-3जी सेवाएँ

-3जी डाटा कार्ड
-एमएनपी
-प्रीपेड
-पोस्टपेड
-ब्लैक बेरी
-ऑनलाइन रिचार्ज
-प्रीमियम नंबर बिडिंग़
-रोमिंग़
-अंतराष्टीय कॉलिंग़

फिक्सड लाइन
-टैरिफ
-निर्देशिका खोज
-फोन प्लस सेवाएँ
-अंतराष्टीय कॉलिंग़
-डॉयल अप इंटरनेट
-फिक्सड वायरलैस-सीडीएमए
-कॉलिंग़ कार्ड(वीसीसी)
-पीसीओ सेवाएँ

ब्रॉडबैंड
-असिमित प्लान्स
-ब्राडबैंड लैंडलाइन
कोम्बो प्लान

-आइपीटीवी
-पीसी सुरक्षा
-वाइफाइ पंजीकरण

 व्यावसायिक
-आइएसडीएन सेवाएँ
-लीज्ड लाइन
-वीडीएसएल
-एल2-वीपीएन
-टोल फ्री सेवाएँ
-ब्लैक बेरी सेवाएँ
-एमएसआईटीएस डाटा सेंटर,  चेन्नई 
-मुम्बई मे डाटा सेंटर सेवाएँ 



ग्राहक देखभाल
-ग्राहक सेवा केन्ट्र
-हेल्पलाइन नंबर
-ग्राहक सलाहकार

प्रशिक्षण केन्द्र
-प्रशिक्षण पाठ्यक्रम
-इन्फ्रास्टेक्चर
-प्रशिक्षण कार्यक्रम

निविदाएँ
-ई-प्रोक्युरमैनट
-टैडर देखे
-टैडर रिपोर्ट

अन्य जानकारी
-हमारे बारे मे
-आरटीआई एक्ट
-डू नॉट डिस्टर्ब
-वायरलेस सेवाओं के नागरिक चार्टर
-टेलिमार्केटर पंजीकरण
-
दूरसंचार उपभोक्ता शिकायत निवारण विनियमन 2012

-क़्यूओएस पीएमआर
- टीएसी सूची
-आई पी वी 6


© एमटीएनएल, मुंबई, 2011. सर्वाधिकार सुरक्षित, लीगल डिसक्लेमर  | यह एमटीएनएल मुम्बई जो कि भारत सरकार  के संचार मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है  कि आधिकारिक वेब साइट है। सेवाकर पंजीकरण क्रमांक :   AAACM0828RST001. वेबसाइट  को सर्वश्रेष्ट तरीके से  1024 x 768  के  रिजोल्युशन पर देखे।