मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी, ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा आप अपने उसी पुराने नंबर को अपनी इच्छानुसार अन्य ऑपरेटर को स्थानांतरित कर सकते है. इन्फ्लेटेड बिलिंग, कॉल ड्राप व सब स्टैण्डर्ड नेटवर्क को भूल जाए तथा बिलिंग पारदर्शिता, अत्याधुनिक 3जी नेटवर्क, अधिक किफायती टैरिफ तथा उत्तम ग्राहक सेवा के लिए एमटीएनएल को अपनाइए. |
| |
एमटीएनएल मोबाइल ही क्यों ?
एमटीएनएल की नई दुनिया में आपका स्वागत हैं, जहाँ पर आप, सर्वोत्तम सेवाएं, उत्कुष्ट नेटवर्क, आकर्षक वीएएस,विडियो कॉल्स, मोबाइल टीवी, अल्ट्रा फास्ट वायरलेस ब्रॉडबैंड तथा उससे भी कुछ और अधिक का अनुभव कीजिये. जहाँ पर पारदर्शिता एक नए अर्थ में है, सामान्य टैरिफ तथा उचित बिलिंग, किसी ब्लैक आउट डे के बिना एसएमएस प्रभार तथा उससे भी कुछ और अधिक हैं.
एमटीएनएल मोबाईल ही क्यूँ ?
- भारत का, पहला 3G मोबाईल सेवा नेटवर्क
- व्यापक नेटवर्क कवरेज
- बिलिंग पारदर्शिता
- अधि़क किफायती वॉईस, वीडियो एवं डाटा टैरिफ
- मुंबई का पसंदीदा मोबाईल ऑपरेटर
- अत्याधुनिक, विश्वस्तरीय आगामी नेटवर्क (एनजीएन)
- उचित टोल फ्री ग्राहक सेवा (किसी भी प्रकार की सहायता के लिए कोई प्रभार नहीं)
- फुटकर आउटलेट्स, ऑनलाइन आदि के माध्यम से कहीं पर भी तथा किसी भी समय रिचार्ज सुविधा.
- आकर्षक वीएएस का बड़ा उपहार (मूल्य संवर्धित सेवाएँ)
- सबसे किफायती मोबाइल इंटरनेट सेवाएं
एमएनपी प्रक्रिया
- इसकी शुरुआत में , आपको 1900 पर एसएमएस भेजकर यूपीसी (यूनिक पोर्टिंग कोड) बनाना आवश्यक है. 1900 पर PORT- यह एसएमएस भेजें. इसके लिए आपरेटर एसएमएस लागू होंगे, उदा. 1900 नंबर पर PORT 99XXXXXXXX एसएमएस भेजें.
- 1900 पर एसएमएस भेजने के बाद आपको यूपीसी 1900 इस नंबर से एसएमएस के रूप में 8 डिजिट्स का alpha-numeric Unique Porting Code (UPC) तथा UPC समाप्ति की तारीख MM/DD/YYYY फॉर्मेट में प्राप्त होगी.
- आपके नजदीकी एमटीएनएल ग्राहक सेवा केन्द्र से संपर्क करें.
- पता व पहचान प्रमाण, स्वसाक्षांकित फोटो सहित मोबाइल नंबर पोर्टिंग फॉर्म(एमएनपी) व कस्टमर एग्रीमेंट फॉर्म (सीएएफ) भरें.
- आपको नया सिम मिलेगा, कृपया उसे बनाए रखे. आपको मौजूदा नंबर पर पोर्ट इन के वास्तविक समय का एसएमएस प्राप्त होगा, तत्पश्चात आप अपने नए सिम का तथा हमारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं.
- अब, वैधानिक समयावधि के बाद आप, एमटीएनएल मोबाइल के आधुनिक जगत का अनुभव लेने के लिए तैयार है. अब आप किसी भी प्रकार की शंका निवारण के लिए एमटीएनएल ग्राहक सेवा नंबर 1800221503 पर नि:संकोच कॉल करें. आपके मौजूदा आपरेटर के टैरिफ प्लान के अनुसार कॉल प्रभार लागू होगा.
एएफक्यू
1. मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) क्या है ?
एमएनपी में आप, अपने मौजूदा मोबाइल नंबर यथावत रखते हुए, उसे वर्तमान नेटवर्क प्रदाता से अन्य नेटवर्क प्रदाता में स्थानांतरित कर सकते हैं. याने कि आपके पास एमटीएनएल मोबाइल में स्विच करने का विकल्प है.
2. स्विचींग का प्रभार कितना होगा ?
ट्राई मार्गदर्शक तत्वों के अनुसार स्विचिंग प्रभार रु.19/- होगा. परन्तु आपके लिए उसकी छुट दी गई है.
3. एमएनपी कौन प्राप्त कर सकता हैं ?
एमटीएनएल मोबाइल परिमंडल के जीएसम अथवा सीडीएमए से सम्बंधित प्रीपेड अथवा पोस्टपेड के कोई भी ग्राहक अन्य ऑपरेटर को स्विच कर सकते हैं, बशर्ते कि, आपके वर्तमान सेवा प्रदाता के साथ किया गया क्रियान्वयन को अथवा पिछले पोर्टिंन को न्यूनतम 90 दिनों की अवधि पूरी होनी चाहिए.
4. मैं, एमटीएनएल दूरसंचार परिमंडल का / की ग्राहक हूँ, क्या मैं, एमटीएनएल मोबाइल नेटवर्क में स्थानांतरण कर सकता / सकती हूँ ?
जी नहीं, वर्तमान में केवल, समान दूरसंचार परिमंडल में एमएनपी सुविधा उपलब्ध है.
5. क्या,मेरा वर्तमान ऑपरेटर "पोर्ट इन" की मांग को अस्वीकार कर सकता है ?
कुछ मामलों में आपका वर्तमान ऑपरेटर "पोर्ट इन" की मांग को अस्वीकार कर सकता है , जैसे कि : - .
- पोस्ट-पेड़ मोबाइल के मामले में, यदि, कुछ बिलों का भुगतान न किया गया हो .
- मोबाइल नंबर, अनुबंधात्मक दायित्व के अधीन हो.
- मोबाइल नंबर के कुछ क़ानूनी मामलें लंबित हो.
- किये गए क्रियान्वयन की अथवा पिछले पोर्टिंन की न्यूनतम 90 दिनों की अवधि पूरी नहीं हुई हो.
6. मैं, अपने मौजूदा नंबर में एमटीएनएल मोबाइल कनेक्शन को इन पोर्ट करना चाहता / चाहती हूँ, इसके लिए मुझे क्या करना होगा ?
कृपया हमारे ग्राहक सेवा केंद्र को भेंट दे कर आपके पता व पहचान प्रमाण, फोटो सहित, मोबाइल नंबर पोर्टिंग फॉर्म(एमएनपी) व कस्टमर एग्रीमेंट फॉर्म (सीएएफ) के साथ प्रस्तुत करें.
- 1900 नंबर पर एसएमएस भेजकर यूपीसी (यूनिक पोर्टिंग कोड) बनाए.
- कृपया हमारे ग्राहक सेवा केंद्र को भेंट दे कर आपके पता व पहचान प्रमाण, फोटो सहित, मोबाइल नंबर पोर्टिंग फॉर्म(एमएनपी) व कस्टमर एग्रीमेंट फॉर्म (सीएएफ) के साथ प्रस्तुत करें.
- उचित पोस्टपेड प्लान अथवा प्रीपेड का चयन करें तथा आवश्यक राशि का भुगतान करें.
- आपको एमटीएनएल सिम मिलेगा, उसे बनाए रखे तथा जब आपको पोर्टिंग पूरा होने संबंधी मैसेज प्राप्त होगा तब आप नया एमटीएनएल सिम मोबाइल में डाल सकते है तथा नो सर्विस पीरीयड के बाद, एमटीएनएल मोबाइल के साथ संपूर्ण विश्व में संपर्क कर सकते हैं.
7. इसे कितना समय लगेगा ?
ट्राई द्वारा निर्धारित अधिकतम अवधि 7 दिन है. हम अपनी ओर से यथाशीघ्र पोर्ट के लिए प्रयास करेंगे.
8. तो क्या, मेरा मोबाइल 7 दिन के लिए अकार्यक्षम रहेगा So, my mobile will be dysfunctional for 7 days?
जी नही,"नों सर्विस पीरीयड" की 2 घंटे की अवधि को छोडकर,आपका मोबाईल नंबर पूरी प्रक्रिया के दौरान सक्रिय रहेगा .
9. नों सर्विस पीरीयड क्या है ?
जब आपकी सेवा बाधित होती है , उस 2 घंटे की अवधि को नो सर्विस पीरियड कहा जाता है. हम एसएमएस द्वारा वास्तविक समय के लिए आपसे संपर्क करेंगे. 10. नों सर्विस पीरीयड के बाद मुझे, कौनसे सिम का उपयोग करना है ?
अब, आप हमारे सम्मानीय ग्राहक हैं, अपने नए एमटीएनएल के सिम का उपयोग करें.
11. मेरे वर्तमान ऑपरेटर के उपयोग न किये गए टॉक टाईम का क्या करें ?
क्षमा कीजिये, आपके वर्त्तमान ऑपरेटर का, उपयोग न किया गया टॉकटाइम , नए एमटीएनएल कनेक्शन में स्थानांतरित नहीं किया जा सकता है.
12. मेरी मौजूदा सेवाओं का क्या किया जाए ?
आपको, इच्छित मूल्य वर्धित सेवाएं पुन:प्राप्त करनी होगी,चाहे वह कॉलर रिंग बैक टोन(प्ले टयून) अथवा अन्य कोई सेवा . हमें विश्वास है की हमारी इन विशेष मूल्य वर्धित सेवाओं के प्रयोग से आप संतुष्ट होंगे
यदि ,आपको एमएनपी संबंधी कोई शंका हो तो, हमें,1800221503 नंबर पर कॉल करें.

